24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Storage Rule: आपके परिवार में हैं इतने सदस्य तो घर में रख सकते है 1 किलो 700 ग्राम सोना, क्या है गोल्ड रखने के नियम

Gold Storage Rule: भारत में एक विवाहित महिला कितना सोना और सोने के आभूषण अपने पास रख सकती है। आइए जानते है आयकर विभाग के क्या है नियम।

2 min read
Google source verification

घर में रख सकते है इतना सोना (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Gold Storage Rule: भारतीय कल्चर में सोने को काफी शुभ माना जाता है। छोटे से छोटे त्यौहार से लेकर बड़े से बड़े फंक्शन में हमारे यहां गोल्ड खरीदा जाता है। भारत में सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि भावनात्मक, सांस्कृतिक और आर्थिक निवेश का प्रतीक भी है। शादी-ब्याह, त्यौहार और अन्य शुभ अवसरों पर सोना खरीदना एक परंपरा बन चुकी है। खासकर महिलाओं के लिए सोने के गहनों का महत्व बेहद खास होता है। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में आयकर कानून के तहत, एक व्यक्ति घर पर कितनी मात्रा में सोना रख सकता है?

कानूनी सीमा क्या है?

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, भारत में एक विवाहित महिला 500 ग्राम तक सोना और सोने के आभूषण अपने पास रख सकती है। अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना घर पर कानूनी रूप से रख सकते हैं। यह सीमा प्रति व्यक्ति लागू होती है। यानी यदि किसी परिवार में छह सदस्य है। घर में पति—पत्नी, दो बेटियां और उनके दादा—दादी रहते है। दो विवाहित महिलाएं हैं, तो वे कुल मिलाकर 1 किलो सोना कानूनी रूप से रख सकती हैं। दोनों लड़कियां 500 ग्राम सोने और पिता और पुत्र 200 ग्राम सोना रख सकते है। वे संयुक्त रूप से 1 किलो 700 ग्राम सोना घर पर रख सकते हैं।

सीमा से अधिक होने पर क्या करें?

यदि आपके पास उपरोक्त सीमा से अधिक मात्रा में सोना है, तो आपको उसके स्रोत का प्रमाण देना होगा। यह प्रमाण निम्न रूपों में हो सकता है:

—खरीदी का बिल या चालान
—गिफ्ट डीड (उपहार में मिला हो तो)
—विरासत में मिला हो तो वसीयत या उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
—आय का वैध स्रोत और टैक्स रिटर्न

यह भी पढ़ें- कौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन

यदि आपके पास प्रमाण मौजूद हैं, तो आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन यदि आयकर विभाग छापा मारता है और आप सीमा से अधिक सोने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते, तो उस पर टैक्स और जुर्माना लगाया जा सकता है, और जरूरत पड़ी तो जब्त भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सरकार का नहीं होता था दखल, 'कांग्रेस' के समय में मैंने की थी 3 सर्जिकल स्ट्राइक: रिटायर्ड मेजर जनरल का दावा

गोल्ड खरीद से जुड़ी अन्य जरूरी बातें

—2 लाख रुपये से अधिक की कैश में सोने की खरीद पर PAN कार्ड अनिवार्य है।
—10,000 रुपए ये से अधिक के लेन-देन केवल बैंक के माध्यम से ही किए जा सकते हैं।
—हर खरीद पर अपने नाम का बिल अवश्य लें, जिसमें वजन, रेट और जीएसटी का स्पष्ट उल्लेख हो।

सोना खरीदने के विकल्प

आजकल लोग डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और म्यूचुअल फंड्स के माध्यम से भी सोने में निवेश कर रहे हैं। जैसे PhonePe, Paytm जैसे प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है, जो सुरक्षित और ट्रैक करने योग्य होता है।