PVC Aadhaar Card: मौजूदा समय में हर काम के लिए आधार कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। सरकारी कामकाज के साथ-साथ गैर सरकारी काम के लिए भी आधार को अनिवार्य हो गया है। आधार पहचान पत्र के साथ साथ इसमें नाम पता मोबाइल नंबर और फिंगरप्रिंट जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। आज स्कूल में एडमिशन, बैंक में खाता खुलवाना, लोन लेना, नए—पुराने वाहन को खरीदना या प्रॉपर्टी खरीदना और आरटीआर के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी जरूरी है। आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार का नया फीचर जारी किया है। इसने फीचर के तहत कोई भी पीवीसी आधार कार्ड मंगवा सकता है। पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड बिल्कुल एटीएम कार्ड की तरह दिखाई देता है। यह एटीएम कार्ड जितना मजबूत होता है इसलिए वह जल्दी से खराब नहीं होता और इसके टूटने का या फटने का डर भी नहीं है। आइए जानते हैं घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।