5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी मुद्रा भंडार में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 91 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
forex reserve

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.19 अरब डॉलर लुढ़ककर 400.10 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.19 अरब डॉलर घटकर 400.10 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार 24 अगस्त को समाप्त सप्ताह में लगातार चार सप्ताह की गिरावट से उबरकर 44.54 करोड़ डॉलर बढ़कर 401.29 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

forex reserve

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 60.51 करोड़ डॉलर घटकर 375.98 अरब डॉलर रह गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 60.09 करोड़ डॉलर घटकर 20.16 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 91 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 55 लाख डॉलर की तेजी के साथ 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।