7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनालिस्ट का दावा- बजट से पहले नर्वस दिख रहा भारतीय शेयर बाजार, जानिए आज कैसी रही मार्केट में हलचल

एनालिस्ट ने दावा किया है कि बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार नर्वस दिखाई दे रहा है। इसी बीच आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 773.69 अंको और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 226.35 अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया है।

2 min read
Google source verification
indian-stock-market-looking-nervous-ahead-of-budget-analyst-know-how-market-was-today.jpg

Indian stock market looking nervous ahead of Budget: Analyst, Know how market was today

आज पूरा शेयर मार्केट अडानी ग्रुप के शेयर्स और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली के कारण बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज 1.27% के साथ 773.69 की गिरावट हुआ है, जो 60,205.06 में क्लोज हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1.25% के साथ 226.35 अंकों की गिरावट हुई है, जो 17,891.95 की स्तर पर क्लोज हुआ है। आज मार्केट में चर्चा का विषय अडानी ग्रुप के शेयर्स रहे, क्योंकि अमरीकी फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की आरोपों वाली रिपोर्ट के बाद शेयर मार्केट में लिस्टेड सभी 7 कंपनियों के स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप एक ही दिन में 46000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

इसी बीच स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख संतोष मीणा ने दावा किया है कि "1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले भारतीय शेयर मार्केट नर्वस और घबराए हुए दिख रहे हैं। वहीं इससे पहले भारतीय शेयर मार्केट ने जनवरी के एफ एंड ओ एक्सपायरी के दिन तेज गिरावट का अनुभव किया है।"

पिछले साल के पैटर्न को फॉलो कर रहा है शेयर मार्केट
संतोष मीणा ने बताया कि शेयर मार्केट अभी पिछले साल के पैटर्न को फॉलो कर रहा है। 2022 में निफ्टी ने जनवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में दोजी कैंडल बनाया था और इसके बाद जनवरी के अंतिम हफ्ते में बड़ी गिरावट हुई थी। हालांकि वह समय खरीदारी का अच्छा मौका था क्योंकि बजट के बाद हमने ऊपर की ओर मार्केट में अच्छी रैली देखी थी।

18500 से 18650 तक जा सकता है निफ्टी
संतोष मीणा ने कहा ने कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी के पास 17800 के स्तर पर महबूत सपोर्ट है, अगर इस सपोर्ट को तोड़ते हुए निफ्टी नीचे आता है तो 17625 और 17425 उसका अगला मजबूत सपोर्ट होगा। वहीं इसके विपरीत ऊपर हम निफ्टी में 18500 और 18650 के स्तर की रैली की उम्मीद कर सकते हैं।

अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बताया बकवास और बदनाम करने की साजिश
अडानी ग्रुप के CFO ने बयान जारी करते हुए कहा है कि "हैरान हूं कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमसे संपर्क करने या तथ्यात्मक मैट्रिक्स को सत्यापित करने का कोई प्रयास किए बिना कल एक रिपोर्ट प्रकाशित की। यह चुनिंदा गलत सूचनाओं और बासी, निराधार और बदनाम आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है, जिसे भारत की सर्वोच्च अदालतों ने परखा और खारिज किया है। अडानी ग्रुप हमेशा सभी कानूनों का अनुपालन करता रहा है, अधिकार क्षेत्र की परवाह किए बिना और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के शेयरों का मार्केट कैप 46,000 करोड़ रुपए घटा, अमरीकी रिसर्च फंर्म ने लगाया है धोखाधड़ी का आरोप