5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OAG की रिपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी 20 एयरलाइंस की लिस्ट में छठी सबसे बड़ी कंपनी बनी IndiGo

IndiGo दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई है। इंग्लैंड की OAG ने बताया है कि पैसेंजर की संख्या के लिहाज से इंडिगो मार्च में दुनिया में छठे पायदान पर रही। इंडिगो लो-कॉस्ट एयरलाइन है। इसका मतलब है कि यह कम प्राइस पर हवाई सफर का मौका पैसेंजर्स को देती है।

2 min read
Google source verification
OAG की रिपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी 20 एयरलाइंस की लिस्ट में छठी सबसे बड़ी कंपनी बनी IndiGo

OAG की रिपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी 20 एयरलाइंस की लिस्ट में छठी सबसे बड़ी कंपनी बनी IndiGo

देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी indigo यात्रिओं को अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाली दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयलाइन कंपनी बन गई है। मार्च 2022 के लिए ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) के फ्रीक्वेंसी एंड कैपेसिटी स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च 2022 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इंडिगो ने 20.2 लाख से ज्यादा यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया था जो कि एशिया में किसी भी एयरलाइंस के लिए सबसे अधिक है।

बता दें, इंडिगो लो-कॉस्ट एयरलाइन है यानी यह कम प्राइस पर हवाई सफर का मौका देती है। ओएजी मंथली डेटा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी 20 एयरलाइंस की सूची जारी करती है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली इंडिगो भारत की इकलौती कंपनी है. घरेलू एविएशन मार्केट में भी इंडिगो नंबर-1 पायदान पर है। इसकी बाजार में हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज के बंद होने से इंडिगो को काफी फायदा मिला था।

इंडिगो के सीईओ तऔर होलटाइम डायरेक्टर रॉनजॉय दत्ता ने कहा, "इंडिगो को दुनिया की टॉप एयरलाइंस में देखना रोमांचक है। यह भारत के लिए भी गौरव की बात है। यह इस बात का भी संकेत है कि देश कोरोना महामारी से तेजी से उबर रहा है।" उन्होंने कहा कि दुनियाभर में फिर से हवाई सेवाएं बहाल होने के बाद हम ज्यादा रूट पर सेवाएं देने और सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

इंडिगो ने अप्रैल में देश के विभिन्न हवाई अड्डों से 150 से अधिक अंतराष्ट्रीय उड़ानों के निर्धारित संचालन को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने घरेलू नेटवर्क में कई नए मार्गों पर सेवा शुरू की है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मायावती का पलटवार, कहा - 'अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे, हमारी पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं'

आपको बता दें, IndiGo ने अगस्त 2006 में सेवाएं शुरू की थी। शुरुआत में इसके पास सिर्फ एक प्लेन था। आज इसके बेड़े में 276 एयरक्राफ्ट्स हैं। घरेलू एविएशन मार्केट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 55.5 फीसदी है। यह डेटा जनवरी 2022 का है। यह 97 डेस्टिनेशन के लिए हवाई सेवाएं देती है। इसमें 73 डोमेस्टिक और 24 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Elon Musk लोगों से पूछ रहे अजीबो गरीब सवाल, कहा - क्या Twitter का W कर दें Delete, हेडक्वार्टर को बना दें शेल्टर?