16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bee Sting Deaths : मधुमक्खी के काटने से हो रही मौत, ICMR के डॉक्टर ने किया अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान

Bee Sting Deaths Rising : मधुमक्खी के काटने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। ICMR Doctor सुरजीत गिरी कहते हैं कि असम में हर साल 15-20 मौत मधुमक्खियों के काटने से हो रही है। बताया कि मधुमक्खी के डंक मारने पर क्या करें और क्या नहीं।

2 min read
Google source verification
Bee Sting 20 deaths in Assam, ICMR Doctor, madhumakhi ke dank ka upchar,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Bee Sting Deaths Rising : मधुमक्खी के काटने से मौत हो रही है। ये संख्या असम में तेजी से बढ़ती दिख रही हैं। हालांकि, इक्के-दुक्के मामले भारत के अलग-अलग राज्यों से भी आते रहते हैं। आईसीएमआर के डॉक्टर (ICMR Doctor) सुरजीत गिरी कहते हैं कि असम में हर साल 15-20 मौत मधुमक्खियों के काटने से हो रही है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही पब्लिक हेल्थ सेक्टर को भी इलाज को लेकर सजग होना चाहिए। आइए, मधुमक्खियों के काटने का इलाज जानते हैं।

सांपों के विशेषज्ञ की राय

डॉ. गिरी (सांपों के विशेषज्ञ) ने द सेंटिनल के साथ बातचीत में बताया, "हाल तक ऐसे मामले कम ही देखने को मिलते थे। मधुमक्खियों का हमला तुरंत मौत का कारण बन सकता है। हालांकि, असम में इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन विभिन्न स्रोतों से पता चलता है कि राज्य में हर साल ऐसी घटनाओं के कारण लगभग 15–20 लोगों की मौत हो जाती है। अहम बात यह है कि इनमें से कई मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते आम लोग और स्वास्थ्य सेवा, दोनों ही सतर्क और जागरूक रहें।"

सांप काटने की तरह मधुमक्खी का डंक

वो इसकी तुलना सांप के काटने से करते हैं। कहते हैं कि सांपों के काटने को भी लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया और जिसे कभी सिर्फ गरीब किसानों और दिहाड़ी मजदूरों की समस्या माना जाता था। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात की वजह से, मधुमक्खियों के हमले के मामले अब सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों में बढ़ गए हैं।

मधुमक्खी के डंक से किडनी फेल का खतरा

उन्होंने बताया कि यह खतरा बहुत तेज़ी से बढ़ सकता है। गंभीर एलर्जी होने पर मरीज तुरंत बेहोश हो सकता है, और अगर इलाज में देरी हो तो 48 से 72 घंटों के भीतर किडनी फेल भी हो सकती है। त्वचा में रह गए डंक, धीरे-धीरे जहर छोड़ते रहते हैं। इससे जहर फैलता रहता है।

Madhumakhi ke Dank ka Upchar | मधुमक्खी के डंक का उपचार

  • मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए नदी या तालाब में ना कूदें।
  • मधुमक्खी के डंक को फौरन नाखून या किसी अन्य सुरक्षित चीज से निकाल दें।
  • डंक वाली जगह को साफ पानी और साबुन से धोएं।
  • अगर चक्कर, बेहोशी आदि लक्षण है तो डॉक्टर से संपर्क करें।