3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elon Musk लोगों से पूछ रहे अजीबो गरीब सवाल, कहा – क्या Twitter का W कर दें Delete, हेडक्वार्टर को बना दें शेल्टर?

Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। मस्क ने ट्विटर के लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदे हैं और इसके साथ ही वे फर्म में सबसे बड़े शेयरधारक भी बन गए हैं। जब से एलन मस्क ने ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदी है तब से वह लगातार चर्चा में रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Apr 2022, 2:37 PM IST

Elon Musk लोगों से पूछ रहे अजीबो गरीब सवाल, कहा - क्या Twitter का W कर दें Delete, हेडक्वार्टर को बना दें शेल्टर?

Elon Musk लोगों से पूछ रहे अजीबो गरीब सवाल, कहा - क्या Twitter का W कर दें Delete, हेडक्वार्टर को बना दें शेल्टर?

ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के CEO Elon Musk इन दिनों ट्विटर के नए फीचर को लेकर लगातार कुछ न कुछ ट्वीट कर रहे हैं। उनकी ट्विटर में एंट्री के बाद से कुछ और हुआ हो या नहीं, लेकिन ट्विटर को लेकर ताबड़तोड़ ट्वीट जरूर हो रहे हैं। बीते दिनों एलन मस्क की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने बोर्ड मीटिंग में शामिल होने की बात कहते हुए गांजा फूकते हुए की तस्वीर शेयर की थी। वहीं आज फिर एलन ने ट्वीट कर लोगों से मजाकिया अंदाज में सवाल किया है।

एलन ने पूछा है कि Twitter के सैनफ्रांसिस्को वाले हेडक्वार्टर को बेघर लोगों के लिए शेल्टर बना दिया जाए, क्योंकि यहां कोई दिखाई नहीं देता है। 10 अप्रैल की सुबह क्रिएट किए गए इस पोल के जवाब में उन्होंने Y और N दो ऑप्शन दिए हैं। उनके इस पोल पर खबर लिखे जाने तक 962,133 लोगों ने वोट आया है, जिसमें 91.1 प्रतिशत से अधिक ने हां में जवाब दिया है।

दरअसल, ट्विटर उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल हैं, जो अपने कर्मचारियों को उनकी इच्छानुसार हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम ऑफर कर रही है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि वह अपने सैनफ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर को 80 हजार स्कॉयर फीट तक एक्सपैंड कर रही है। उस वक्त कंपनी के कहा था कि सैनफ्रांसिस्को फिलहाल उनका सबसे बड़ा हब है और वह ग्लोबली ग्रो कर रहा है। कंपनी ने कहा था कि वह अपने कर्मचारियों को उनकी मर्जी के अनुसार वर्क फ्रॉम होम हमेशा के लिए दे रहे हैं।

इसके अलावा हाल ही में एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही एक और ट्वीट किया है और लोगों से सवाल पूछा हे कि क्या माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नाम से "W" हटा देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में एक पोल भी जारी किया, इसमें लोगों को पोल में एक ऑप्शन "Yes" और दूसरा "Of course" के बीच चयन करना होगा। इस पोल में जैसा की आप देख सकते हैं No का कोई Option नहीं दिया गया है। तो यूजर्स इस पोल पर किसी भी उत्तर का चयन करेगा तो इसका उत्तर 'हां' ही होगा।

पोल के अलावा, मस्क ने Twitter Blue के लिए कुछ खास फीचर्स और सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए भी कई संशोधनों का प्रस्ताव रखा था। इन सुझावों में इसकी कीमत में कमी, विज्ञापन पर प्रतिबंध और क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन में भुगतान करने का विकल्प देना भी शामिल है। वहीं बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ट्विटर मर रहा है, करके एक पोस्ट भी शेयर किया था।

बीते दिनों ट्वीटर बोर्ड मीटिंग होने से पहले एलन मस्क ने ट्विटर पर एक फोटो मीम शेयर किया था, जिसमें वो गांजा फूकते नजर आए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ट्विटर की अगली बोर्ड मीटिंग कुछ ऐसी होने वाली है।"

आपको बता दें, Elon Musk को कुछ दिन पहले ही ट्विटर के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया था। यह तब सामने आया जब यह पता चला कि Elon Musk ने कंपनी की 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. वह ट्विटर के सबसे बड़े स्टेक होल्डर बन गए हैं। ट्विटर में एंट्री के बाद से ही वह इस तरह के पोल सर्वे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं रात को सोता हूं, अपने देश को समझने की कोशिश करता हूं' - राहुल गांधी
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मायावती का पलटवार, कहा - 'अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे, हमारी पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़