
अगर आप लंबे समय से निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। फिलहाल आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वालों को मैच्योरिटी के वक्त डबल रिटर्न दिया जाता है। यह स्क्रीम बहुत ज्यादा पॉपुलर है, जिसमें करोड़ों लोग निवेश कर चुके हैं।
इस सरकारी स्कीम में तहत आपका पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है। इस स्कीम में न्यूनतम निवेश की राशि ₹1000 निर्धारित है और अधिकतम कोई सीमा नहीं है। 18 साल का कोई भी भारतीय व्यक्ति यह स्कीम ले सकता है। आपको इस स्कीम के तहत 1000, 5000 ,10000 और ₹50000 तक के सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं।
अगर आप इस स्कीम के तहत 20 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 124 महीने बाद 40 लाख रुपए मिलेंगे। अभी 6.9 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट मिल रहा है। यह एक लॉन्ग टर्म स्कीम है। इसका फायदा आपको 124 महीने बाद मिलेगा। इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए न्यूनतम 18 साल की उम्र का होना अनिवार्य है।
Updated on:
28 Nov 2020 05:13 pm
Published on:
28 Nov 2020 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
