
लाडकी बहिन योजना में हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। (PC: AI)
Ladki Bahin Yojana: अगर आप भी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस स्कीम का निरंतर फायदा उठाते रहने के लिए आपको 31 दिसंबर से पहले एक जरूरी काम करना होगा। आपको ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की वेलफेयर स्कीम है। इस योजना में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता भेजी जाती है। इस स्कीम का निरंतर फायदा उठाने के लिए हर साल ई-केवाईसी करना जरूरी है।
सरकार ने योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2025 से पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एक्स पर पोस्ट कर योजना की लाभार्थी महिलाओं को ई-केवाईसी पूरी करने के लिए कहा है।
लाडकी बहिन योजना 21 से 65 वर्ष की ऐसी महिलाओं के लिए है, जिनकी पारिवारिक सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक नहीं है। इस योजना में हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। यानी एक साल में महिलाओं के बैंक खाते में कुल 18,000 रुपये ट्रांसफर होते हैं। योजना की शुरुआत जून 2024 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई थी।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर एक e-KYC बैनर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें, अब सेंड OTP पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब मोबाइल पर आए OTP को दर्द करें।
स्टेप 5. पति/पिता का आधार नंबर डालें, OTP वेरीफाई करें।
स्टेप 6. शर्त से जुड़े चेक बॉक्स पर टिक करें और सबमिट कर दें।
स्टेप 7. अब आपको सक्सेस का मैसेज आएगा और आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
Updated on:
29 Dec 2025 04:24 pm
Published on:
29 Dec 2025 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
