पहला प्लान 'सिंगल लाइफ' है। यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। इसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा। दूसरा प्लान ज्वाइंट लाइफ है। इस योजना में पति-पत्नी दोनों को कवरेज मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। दोनों के न रहने पर नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।