LIC की इस योजना का नाम है जीवन प्रगति स्कीम (Jeevan Pragati Scheme)। इस पॉलिसी में आप जितने का सम एश्योर्ड (बीमित राशि इंश्योरेंस कवर की वैल्यू) लेते हैं, उसमें बढ़ोतरी होती है। पॉलिसी के अंत तक सम एश्योर्ड लगभग दो गुना हो जाता है। यह एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। नॉन लिंक्ड पॉलिसी में यदि ग्राहक दो साल के बाद पॉलिसी सरेंडर करता है, तो उसे एक निश्चित राशि मिलेगी।