नई दिल्ली । एक अगस्त, 2021 से बैंकिंग और LPG से जुड़े कुछ नियम बदल जाएंगे। इनसे आम जन-जीवन सीधे तौर पर प्रभावित होगा। आम आदमी की जेब पर तो असर पड़ेगा ही रसोई भी प्रभावित हो सकती है। ATM से कैश निकालना महंगा होगा वहीं, ICICI बैंक से एक लाख रुपए निकासी के बाद शुल्क देना पड़ेगा। रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी। लेकिन इन सबके बीच राहत भरी एक खबर यह भी है कि अब छुट्टी के दिन भी वेतन खाते में जमा हो जाएगा, यानी राष्ट्रीय स्वचालित निपटान व्यवस्था सातों दिन उपलब्ध होगी। अभी तक वेतन की यह सुविधा बैंक के वर्किंग डेज में ही उपलब्ध होती है।