रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ट्रेनों के 3एसी डिब्बों में दिव्यांगों के लिए लोअर बर्थ आरक्षित होगी। इसके लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। हाल ही में हुई एक घटना में वीलचेयर पर बैठे एक ऐथलीट को लोअर बर्थ मिलने में बहुत परेशानी आई थी।