
Petrol-Diesel LPG cylinder
विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही आम आदमी की जेब को तगड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आज यानी 22 मार्च से बढ़ाए घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रति सिलेंडर कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा किया था। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के भाव 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इससे कुछ दिन पहले ही प्रमुख दूध कंपनियों ने दूध के रेट बढ़ा दिए थे। इस तरह आम लोगों पर एक साथ महंगाई की मार पड़ी है। माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम में उबाल का असर अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है।
घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा
14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर मंगलवार से 50 रुपये महंगा हो गया है। पिछले कई महीने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। पिछली बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर 2021 को बदली थी। अब घरेलू एलपीजी के लिए 50 रुपये प्रति सिलेंडर देने होंगे। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल ने दिया जोर का झटका! 137 दिनों के बाद हुआ इतना महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नए रेट्स
आपके शहर में इतने देंगे होंगे रुपये
घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.5 रुपये हो गई है। पहले यह 899.50 रुपये थी। इसी तरह, मुंबई में प्रति सिलिंडर 949.50 रुपये खर्च करना होगा। वहीं, कोलकाता में घरेलू LPG सिलिंडर के लिए अब 976 रुपये देना होगा। चेन्नई में भाव 915.50 से बढ़कर 965.50 रुपये हो गए हैं। मेट्रो शहरों के अलावा लखनऊ में घरेलू सिलिंडर के दाम 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गए है।
यह भी पढ़ें - रसोई गैस पर सरकार देगी सब्सिडी! जानिए अब किसके खाते में आएंगे पैसे?
पेट्रोल-डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को 137 दिनों बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.21 रुपये हो गई है। जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। मुंबई में आज से पेट्रोल के रेट 109.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
रूस और यूक्रेन युद्ध भी असर
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतराष्ट्रीय बाजरों में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये महंगा हुआ था। वहीं एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी थी। अब पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपये का इजाफा किया है।
Published on:
22 Mar 2022 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
