11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका में महंगाई बढ़ने से US मार्केट में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर मार्केट में भी दिख सकता है असर

अमरीका में महंगाई बढ़ने से पिछले टेडिंग डे यानी कल US मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसका असर आज भारतीय शेयर मार्केट में भी दिख सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी मार्केट में कल पिछले 2 साल में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।

2 min read
Google source verification
major-fall-in-us-market-due-to-rising-inflation-in-america-indian-stock-market-may-also-be-affected.jpg

Major fall in US market due to rising inflation in America, Indian stock market may also be affected

ग्लोबल आर्थिक मंदी के खबरों के बीच कल अमरीका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आकड़े जारी किए गए। आकड़ो के अनुसार अगस्त में महंगाई दर 6.3% रिकार्ड की गई, जो जुलाई में 5.9% थी। इसके कारण अमरीकी मार्केट डाओ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमरीका का डाओ जोन्स कल 1276 पॉइंट यानी 3.94% की बड़ी गिरावट के साथ 31,104.97 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 में 4.32% की गिरावट देखी हई, जो 3,932.69 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक में 632.84 अंक यानी 5.16% की गिरावट दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2020 के बाद तीनों प्रमुख इंडेक्स में एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट थी।

कल अमरीकी मार्केट के गिरावट का असर आज सभी एशियाई मार्केट के साथ भारतीय मार्केट में भी पड़ सकता है, जिसके कारण भारतीय शेयर मार्केट में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। दरअसल एशियाई मार्केट के साथ ही भारतीय शेयर मार्केट भी अमरीकी शेयर मार्केट को काफी हद तक फॉलो करता है, जिसके कारण अमरीकी शेयर मार्केट में होने वाली हलचल का असर भारतीय शेयर मार्केट में भी पड़ता है।

कल भारतीय शेयर मार्केट में थी तेजी
कल भारतीय शेयर मार्केट के कारोबार में BSE के सेंसेक्स में 451 अंकों की तेजी के साथ 60,566 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंकों की तेजी के साथ 18,070 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि आज कई मार्केट एक्सपर्ट बड़ी गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

भारतीय और एशियाई मार्केट के लिए गिरावट के संकेत
अमरीका मार्केट में गिरावट के कारण आज लगभग सभी एशियाई मार्केट में इसका असर देखने को मिलने लगा है। आज अभी सिंगापुर के SGX Nifty 1.58% की कमजोरी देखी जा रही है। वहीं जापान का निक्केई 2.09%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.18%, कोरिया का कोस्पी 1.7% गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही भारतीय शेयर मार्केट की प्री ओपनिंग में भी गिरावट देखी जा रही है।