मुकेश अंबानी इस अरबपति को पछाड़ फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जानिए कितनी हुई कुल संपत्ति
नई दिल्लीPublished: Feb 27, 2021 12:24:19 pm
- मुकेश अंबानी एक बार फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स
- चीन के अरबपति झोंग शानशान को पछाड़ा
- दुनिया के 10वें सबसे अमीर धनी बने अंबानी


भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी
नई दिल्ली। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने इस खिताब को पाने के लिए चीनी अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अरबपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर एशिया के बिलियनेयर्स की सूची में नंबर वन की रैंक हासिल कर ली है।