16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश अंबानी फिर बने भारत के शीर्ष धनकुबेर

मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की धनकुबेरों की 29वीं सालाना सूची ने 1,826 अरबपतियों  की संख्या के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Mar 03, 2015

मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की धनकुबेरों की 29वीं सालाना सूची ने 1,826 अरबपतियों
(जिनकी संपत्ति 100 करोड़ डॉलर यानी 6,100 करोड़ रूपए या उससे ज्यादा है) की संख्या
के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

सोमवार को जारी इस सूची में बिल गेट्स
7,920 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ 16वीं बार धरती के सबसे धनवान बने हुए हैं।
सूची में शीर्ष 50 में तीन भारतीय नाम हैं।

इनमें मुकेश अंबानी 39वें
(2,100 करोड़ डॉलर), दिलीप सांघवी 44वें (2,000 करोड़ डॉलर) और अजीम प्रेमजी 48वें
(1,910 करोड़ डॉलर) पर हैं। सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें 290 नए धनकुबेर
शामिल हुए हैं। इनमें 71 अकेले चीन के हैं।

सूची का एक अन्य महत्वपूर्ण
रिकॉर्ड यह है कि पहली बार 46 धनकुबेरों की आयु 40 वर्ष से कम है। तमाम सकारात्मक
पहलुओं के बीच सूची की सिर्फ एक नकारात्मक बात यह है कि सभी धनकुबेरो का औसत
नेटवर्थ 6 करोड़ डॉलर घटकर 386 करोड़ डॉलर रह गया है।

7.05 लाख करोड़ डॉलर
है सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति
1,826 पर पहुंच गई है अरब डॉलर से ज्यादा
धनवानों की तादाद
150 करोड़ डॉलर संपत्ति वाले 23 वर्षीय इवान स्पीगल सबसे
युवा
290 नए नाम शामिल हैं सूची में, 71 अकेले चीन से
197 महिलाओं के नाम इस
सूची में, एक नया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें

image