9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Multibagger Stocks: एक खबर आते ही आज 15% उछल गया यह डिफेंस स्टॉक, 5 साल में दिया है 2320% रिटर्न, जानिए क्या बनाती है कंपनी

Apollo Micro Systems के शेयर में जोरदार तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने भारतीय नौसेना के लिए लिम्पेट माइंस के ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 09, 2026

Multibagger defence stock

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में बड़ा उछाल आया है। (PC:AI)

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में कभी-कभी एक खबर ही पूरा खेल बदल देती है। गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जब डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयर में अचानक जोरदार तेजी आ गई। वजह बनी एक ऐसी कामयाबी, जिसने कंपनी को सीधे भारत की समुद्री रक्षा से जोड़ दिया। कंपनी ने बताया है कि उसने लिम्पेट माइंस के ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह खबर आते ही निवेशकों की इस शेयर में दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 15 फीसदी उछलकर 238.85 रुपये तक पहुंच गया।

आखिर क्या है लिम्पेट माइन और क्यों है यह इतनी अहम?

लिम्पेट माइन कोई आम विस्फोटक नहीं है। यह खास तरह का अंडरवॉटर एक्सप्लोसिव डिवाइस होता है, जिसे आमतौर पर गोताखोर दुश्मन के जहाजों या नौसैनिक टारगेट पर इस्तेमाल करते हैं। यानी यह तकनीक सीधे-सीधे नेवल डिफेंस से जुड़ी है और सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी का दावा है कि भारतीय नौसेना के लिए यह प्रोडक्ट सफलतापूर्वक विकसित करने वाली वह फिलहाल देश की इकलौती कंपनी है। यही कारण है कि इस खबर को बाजार ने हल्के में नहीं लिया।

कंपनी को कैसे मिलेगा फायदा?

Apollo Micro Systems का कहना है कि इस उपलब्धि के बाद वह अब सिर्फ एक प्रोडक्ट सप्लायर नहीं, बल्कि अंडरवॉटर माइन सिस्टम्स के बड़े प्लेयर के रूप में उभर सकती है। कंपनी अब इन तीन सेक्टर्स में अपनी पकड़ मजबूत करने की बात कर रही है: शैलो वाटर माइंस, डीप वाटर माइंस और लिम्पेट माइंस। इसका मतलब साफ है, कंपनी अब अंडरवॉटर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे बेहद अहम रक्षा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

कैसी है शेयर की हिस्ट्री

यह शेयर अभी भी अपने 52 वीक हाई 354.65 रुपये से करीब 48% नीचे है। 52 हफ्ते का लो 110.35 रुपये रहा है। इस शेयर ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस शेयर का 1 साल में रिटर्न करीब 105% है। वहीं, 5 साल में रिटर्न करीब 2320% है। यही वजह है कि इसे बाजार में कई लोग मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक के तौर पर देखते हैं। हालांकि, इस शेयर की हाल की कमजोरी भी नजरअंदाज नहीं की जा सकती। पिछले 6 महीने में इस शेयर में करीब 31% की गिरावट आई है। पिछले 3 महीने में इस शेयर में करीब 9% की गिरावट आई है।