
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में सीजफायर की खबर के बाद पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में कुछ तेजी देखने को मिली। लेकिन यह तेजी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद पूरे कारोबारी सत्र में बिकवाली जारी रही और सेंसेक्स 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी 0.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 931 अंकों की गिरावट के साथ 76,631.65 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 222.25 अंक गिरकर 23,775 पर बंद हुई। इसी दौरान इंट्राडे करोबार में सेंसेक्स 1,215 अंक यानी 1.5 फीसदी की गिरावट और निफ्टी में 314.5 अंक यानी 1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स की 30 बड़ी कंपनियों में से इंडिगो, एल एंड टी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इन सभी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं बेल, पावरग्रिड, एनटीपीसी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
Published on:
09 Apr 2026 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
