
mumbai
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है। मुंबई में 46,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। न्यू वल्र्ड वेल्थ के मुताबिक, मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है, दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे पर बेंगलुरु है।
दिल्ली में करोड़पतियों की संख्या 23,000 और अरबपतियों की 18 है। दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं बेंगलुर की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है। वहां 7,700 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं।
इस सूची में हैदराबाद 310 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या 9,000 और अरबपतियों की 6 है। इस सूची में जो अन्य उभरते शहर शामिल हैं, उनमें सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वडोदरा शामिल हैं। देश में कुल संपदा 6,200 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा दिसंबर, 2016 तक के हैं। देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है।
कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर
कोलकाता में करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और वहां 4 अरबपति रहते हैं। कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर आंकी गई है। इस सूची में शामिल अन्य शहरों में पुणे की कुल संपदा 180 अरब डॉलर है।
वहां 4,500 करोड़पति और पांच अरबपति रहते हैं। चेन्नई की संपदा 150 अरब डॉलर है। वहां 6,600 करोड़पति और चार अरबपति रहते हैं। गुडग़ांव की कुल संपदा 110 अरब डॉलर है, वहां 4,000 करोड़पति और दो अरबपति निवास करते हैं।
Published on:
27 Feb 2017 06:25 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
