
पैसिव फंड्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। (PC: AI)
Mutual Fund: लार्ज-कैप, फ्लेक्सी-कैप, मल्टीकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी के ज्यादातर एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले एक साल में अपने बेंचमार्क इंडेक्स से कम रिटर्न दिया है। इस खराब प्रदर्शन की वजह से यह बहस फिर से शुरू हो गई है कि क्या निवेशकों को अपना मुख्य निवेश अब कम लागत वाले 'पैसिव फंड्स' में शिफ्ट कर देना चाहिए। लार्ज कैप फंड्स ने पिछले एक साल में 5.65% का रिटर्न दिया, जबकि इसके मुकाबले बीएसई 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स ने 7.44% का मुनाफा दिया। एक्टिव फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 5.86% रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआइ के 8.62% रिटर्न से कम रहा। यही हाल मल्टीकैप जैसे फंड्स का भी रहा।
प्राइमकेयर के चेतन नंदानी ने कहा, 'जब बाजार गिरता है तब एक्टिव फंड्स का प्रदर्शन खराब रहता है और बाजार चढ़ने पर ये अच्छा करते हैं। इसकी वजह यह है कि बेंचमार्क इंडेक्स में बहुत सारे शेयर होते हैं, पर एक्टिव फंड में फंड मैनेजर औसतन 50-60 शेयर ही अपने पास रखते हैं। शेयरों का वेटेज अलग-अलग होता है, इसलिए रिटर्न में भी अंतर आता है। पैसिव फंड्स में एक्टिव फंड्स के मकाबले खर्च कम आता है। फंड मैनेजर की पसंद-नापसंद (बायस) का असर नहीं पड़ता। ये बेंचमार्क इंडेक्स को ट्रैक करते हैं।
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने ब्लॉक डील के जरिए अर्बन कंपनी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में 632.2 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी का कुल 4 फीसदी हिस्सा है। अर्बन कंपनी ने बीते साल सितंबर में शेयर मार्केट में डेब्यू किया था। लिस्टिंग के बाद कुछ ही दिनों में यह शेयर दोगुना हो गया था। हालांकि, गुरुवार को अर्बन कंपनी का शेयर 4.87 फीसदी की गिरावट के साथ 115.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 2.08 फीसदी या 1596 अंक की गिरावट के साथ 75,095 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.20 फीसदी या 525 अंक की गिरावट के साथ 23,252 पर ट्रेड करता दिखा।
Published on:
19 Mar 2026 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
