5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Business News Watch: आज बिजनेस से जुड़ी इन खबरों पर रहेगी सभी की नजर

फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से पूर्ण बजट की तैयारियां शुरू राजीव कोचर की याचिका पर आज करेगी अदालत सुनवाई बीएमडब्ल्यू की बीएमडब्ल्यू एक्स5 आज होगी लॉन्च
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 16, 2019

business news

Patrika Business News Watch: आज बिजनेस से जुड़ी इन खबरों पर रहेगी सभी की नजर

नई दिल्ली। आज यानी 16 मई और आने वाले दिनों में कई इवेंट्स होने जा रहे हैं। जहां एक ओर आज लंबे समय के इंतजार के बाद बीएमडब्ल्यू एक्स5 सीरीज की कार लांच होने जा रही है। वहीं आज चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर द्वारा डाली अदालत में याचिका में सुनवाई हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि बिजनेस से जुड़ी खबरों पर पूरे देश की नजर रहेगी।

वित्त मंत्रालय ने शुरू की पूर्ण बजट की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश होगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से पूर्ण बजट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में वित्त मंत्रालय के अधिकारी देश की वित्तीय संस्थाओं और उद्योगों से मुलाकात करेंगे। 22 मई को ऑटो सेक्टर के लोगों से मुलाकाम की जाएगी। इ मुलाकात में ऑटो की गिरती बिक्री के बारे में चर्चा की जाएगी। वहीं 24 मई को फिक्की के मेंबर्स से वार्ता की जाएगी। 27 मई को सीआईआई के साथ बैठक होगी, जो 4 जून तक चलेंगी। आपको बता दें कि इस साल फरवरी की शुरुआत में मौजूदा सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था।

आज होगी निगरानी सर्कुलर पर सुनावई
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर ने दिल्ली की एक अदालत में बुधवार को उनके खिलाफ जारी निगरानी सर्कुलर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है। उनके खिलाफ कथित तौर पर बैंक ऋण धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज है। अदालत आज गुरुवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।

आज भारत में लॉन्च हो रही बीएमडब्ल्यू एक्स5
दुनिया की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू आज अपनी नई कार बीएमडब्ल्यू एक्स5 को लॉन्च कर रही है। अंतररॉष्ट्रीय बाजार में इस कार को 2018 में ही लॉन्च कर दिया गया था। बीएमडब्ल्यू के इस नई एसयूवी कार में कई तरह से अपडेट किया गया है। इसमें नया 12-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी को 3.0 लीटर के 6-सिलेंडर डीजल इंजन से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी को 70 लाख से लेकर 1.7 करोड़ रुपए एक्स शोरुम कीमत में पेश किया जा सकता है।

11 जून को लॉन्च होंगे ऑनर के फोन
मोबाइल कंपनी हुवावे की सब-ब्रैंड ऑनर 21 मई को लंदन में ऑनर 20 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वहीं भारत इन मोबाइल फोन को 11 जून को लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां और इनविटेशन भी भेजने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी 11 जून को होने वाले इवेंट में ऑनर 20, ऑनर 20 प्रो और ऑनर 20 लाइट लॉन्च कर सकती है। बता दें कि ऑनर 20 लाइट को पहले ही मलयेशिया और यूके में पेश किया जा चुका है।

21 मई को लॉन्च होगा रेडमी एक्स
वहीं दूसरी ओर चीनी मोबाइल कंपनी शियाओमी अपना नया फोन रेडमी एक्स भी भारत में जल्द लांच करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस फोन को 21 मई को लांच किया जा सकता है। इस फोन की अनुमानित कीमत 27,999 रुपए बताई जा रही है। इस फोन को कंपनी ने हाल ही चीन में लांच किया है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.