नई दिल्लीPublished: Aug 08, 2021 10:14:16 am
Shaitan Prajapat
आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल के दामों में आज लगातार 22वें दिन राहत मिली है। आज भी देशभर के पंपों पर पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहा है।
Petrol-Diesel Price today on 8 August 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (8 अगस्त, 2021) भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल के दामों में आज लगातार 22वें दिन राहत मिली है। आज भी देशभर के अलग-अलग पंपों पर पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 18 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए और डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल की दाम कम हो सकते है।