एक यूनिट की कीमत 4,790 रुपए
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस इश्यू में निवेश करने के लिए एक यूनिट का मूल्य 4,790 रुपये होगा। भारत सरकार उन निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम छूट देगी जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करेंगे। एक यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होता है। इस स्कीम की पांचवीं किस्त के लिए तय कीमत चौथी किस्त के मुकाबले कम है। आपको बता दें कि चौथी सीरीज के बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,807 रुपये प्रति ग्राम था। चौथी सीरीज की बिक्री 12 जुलाई से शुरू हुई थी और 16 जुलाई 2021 को खत्म हुई थी।