15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे उच्च स्तर पर, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमते जारी कर दी है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद आज 11 जुलाई, 2021 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
petrol diesel price

petrol diesel price

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमते जारी कर दी है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद आज 11 जुलाई, 2021 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। कल ही पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी की थी। डीजल की कीमत में भी हर लीटर पर 26 पैसे इजाफा किया गया था। दिल्ली में आज पेट्रोल 100.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। ईंधनों की कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।


जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.91 रुपए जबकि डीजल 89.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 106.92 रुपए व डीजल की कीमत 97.46 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.97 रुपए प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: Gold and Silver Price Today: ऑल टाइम हाई से सोना आज भी 9000 रुपए सस्ता, चांदी हुई महंगी




























































शहर का नामपेट्रोल रुपए/लीटरडीजल रुपए/लीटर
दिल्ली100.9189.88
मुंबई106.9297.46
चेन्नई101.6794.39
कोलकाता101.0192.97
भोपाल109.2498.67
रांची95.9694.84
बेंगलुरु104.2995.26
पटना103.1895.46
चंडीगढ़97.0489.51
लखनऊ98.0190.27

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं Andy Jassy? जिन्होंने अमेजन में Jeff Bezos की जगह ली, इस तरह पहुंचे यहां तक


हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।