16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel Price Today: तीन महीने बाद डीजल के घटे दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

आज तेल कंपनियों ने चौंकाते हुए डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर में कटौती की है। वहीं पेट्रोल की कीमतों मेंं 28 पैसे पर लीटर बढ़ोतरी की है।

2 min read
Google source verification
 Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल—डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमते जारी कर दी है। आज (12 जुलाई 2021) तेल कंपनियों ने चौंकाते हुए डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर में कटौती की है। वहीं पेट्रोल की कीमतों मेंं 28 पैसे पर लीटर बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल कल के 89.88 रुपए प्रति लीटर से घट कर 89.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। ईंधनों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही उनकी कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

तीन महीने के बाद सस्ता हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी करने के बाद दूसरे दिन डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे। फिर दो महीने से भी ज्यादा समय तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, 15 अप्रैल को डीजल के दाम में 14 पैसे की मामूली कटौती हुई थी। आज करीब तीन महीने बाद इसकी कीमतों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.19 रुपए जबकि डीजल 89.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.20 रुपए व डीजल की कीमत 97.29 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.35 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.81 रुपए प्रति लीटर है।

Read More: Zomato दे रहा है 3 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम




























































शहर का नामपेट्रोल रुपए/लीटरडीजल रुपए/लीटर
दिल्ली101.1989.72
मुंबई107.2097.29
चेन्नई101.6794.24
कोलकाता101.3592.81
भोपाल109.5398.50
रांची96.1894.68
बेंगलुरु104.5895.09
पटना103.5295.30
चंडीगढ़97.3789.35
लखनऊ98.2990.11

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है


Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।