
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बीते दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कच्चे तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 87.27 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई 79.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है। वहीं, देश में सरकारी तेल कंपनियों ने भी सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.74 लीटर और डीजल 94.33 लीटर पर पहुंच गई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमावर 26 सितंबर, 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हरियाणा, गोवा, असम, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमत में 0.53 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में 0.59 रुपये तक सस्ता हुआ है। इनके अलावा बाकी अन्य राज्यों में कीमत पहले की तरह स्थिर हैं। बिहार के 19 जिलों में तेल के दाम बढ़े हैं। वहीं 11 जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमत कम हुई हैं।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.32 रुपये और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें- आम आदमी के लिए अब फ्री नहीं होगी WhatsApp, Skype, Zoom, Telegram पर वीडियो कॉलिंग, सरकार ला रही नया बिल
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये नियम, आपकी पॉकेट पर होगा सीधा असर
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
26 Sept 2022 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
