16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price in 10 December 2022 : सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (10 दिसंबर, 2022) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ में तेल के दाम बढ़ गए है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price in 10 December 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट आने के बाद इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (10 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेल के दाम बढ़ोतरी हुई हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बदले हैं।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार-
राजस्थान में 0.48 रुपये महंगा होकर पेट्रोल 109.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 0.43 रुपये बढ़कर 94.28 रुपये पर पहुंच गया।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.60 रुपये बढ़कर 103.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैं और डीजल 0.59 रुपये की बढ़त के साथ 96.55 रुपये का हो गया है।
गुजरात, जेएंडके व उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल थोड़ा महंगा हुआ है।
पंजाब में पेट्रोल की कीमत 0.30 रुपये घटकर 96.59 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि डीजल यहां 0.30 रुपये सस्ता होकर 86.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इसके अलावा महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी ईंधन की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- आम आदमी को बड़ा झटका! महंगा हो गया आटा-चावल और दालें, 1 महीने में 5% बढ़ें भाव


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI ने फिर बढ़ाई रेपो रेट, 35 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा, आम जनता पर बढ़ा EMI का बोझ