15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हरियाणा-यूपी में राहत, जानिए अपने शहर के फ्यूल रेट्स

Petrol Diesel Price in 12 March 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (12 मार्च, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है।

2 min read
Google source verification
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today

Petrol Diesel Price in 12 March 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (12 मार्च, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के चारों महानगरों में ईंधन की कीमतें जस की तस हैं।


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- बिहार में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे का उछाल आया है, इसके साथ यहां 109.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल की कीमत 37 पैसे महंगा होकर 96.28 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। हिमाचल में पेट्रोल 63 पैसे और डीजल 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 84 पैसे और डीजल 58 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नोएडा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज दर्ज की गई है। हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे और डीजल की 17 पैसे की कमी आई है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- अमरीका में बड़ा बैंकिंग संकट! सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, भारतीय निवेशकों की भी बढ़ी चिंता


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- 20% कर्मचारियों को शेयरचैट ने नौकरी से निकाला, ले-ऑफ को बताया -'दर्द भरा फैसला'


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।