आपको बता दें कि सिलिकॉन वैली बैंक ने भारत में 20 स्टार्टअप में निवेश किया है। स्टार्टअप रिसर्च एडवाइजरी Tracxn के मुताबिक साल 2003 में भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया था। हालांकि, इनमें निवेश की गई राशि की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल अक्टूबर में भारत की स्टार्टअप कंपनियों ने इस बैंक से करीब 150 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई थी। भारत में सबसे अहम निवेश एसएएएस-यूनिकॉर्न आईसर्टिस में है। इसके अलावा ब्ल्यूस्टोन, पेटीएम, one97 कम्युनिकेशन्स, Paytm मॉल, नापतोल, कारवाले, शादी, इनमोबी और लॉयल्टी रिवार्ड्ज जैसे स्टार्टअप में बैंक का निवेश है।