23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dubai में सस्ती हुई प्रॉपर्टी, काफी गिर गईं घरों की कीमतें, आखिर क्या है वजह?

Dubai Property Price: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते दुबई के प्रॉपर्टी बाजार में मार्च 2025 में 2020 के बाद पहली बार गिरावट आई। घरों की कीमतें 5.9 फीसदी गिरीं हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 23, 2026

Property in Dubai

दुबई में प्रॉपर्टी के दाम गिर गए हैं। (PC: AI)

Dubai Real Estate Crash: जिस दुबई को दुनिया के अमीर लोगों का स्वर्ग कहा जाता था, जहां विदेशी निवेशक आंखें मूंदकर पैसा लगाते थे, वहां अब हालात बदल गए हैं। मार्च 2025 में दुबई के घरों की कीमतें 5.9 फीसदी गिर गईं। यह 2020 के बाद पहली बार हुआ है, जब कीमतों में इस तरह की गिरावट देखी गई। ValuStrat नाम की प्रॉपर्टी कंसल्टिंग कंपनी, जिसकी UAE के कई बड़े बैंक सेवाएं लेते हैं, ने ये आंकड़े जारी किए हैं। एक महीने में इतनी गिरावट के बाद दुबई के घरों का भाव छह महीने पहले के स्तर पर वापस आ गया है।

दुबई के बाजार तक पहुंची जंग की आग

इस गिरावट की असली वजह पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव है। फरवरी के आखिर में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। खाड़ी के देशों पर हफ्तों तक हजारों मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। इस महीने की शुरुआत में एक संघर्षविराम हुआ, लेकिन शांति वार्ता फिर टूट गई।

जब पड़ोस में मिसाइलें गिरती हों, तो कोई नया घर कैसे खरीदे?

REIDIN के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में दुबई में घरों की बिक्री का कुल मूल्य 37.2 अरब दिरहम यानी करीब 10.1 अरब डॉलर रहा, जो फरवरी से करीब 20 फीसदी कम है। लेनदेन की संख्या भी 16,000 से घटकर लगभग 13,000 रह गई।

पटरी पर आने में लगेगा वक्त

दुबई की बड़ी ब्रोकरेज फर्म Betterhomes का कहना है कि बाजार जैसा पहले था, वैसा अभी नहीं होगा। इसके मुताबिक मांग पर असर पड़ेगा, क्योंकि आबादी उस रफ्तार से नहीं बढ़ेगी जैसी पिछले कुछ सालों में बढ़ी थी। हालांकि Betterhomes और ValuStrat दोनों का कहना है कि मार्च की गिरावट में ईद की छुट्टियों और UAE में दशकों की सबसे भारी बारिश का भी हाथ है।

ऑफ-प्लान बाजार पर सबसे ज्यादा नजर

दुबई में जो घर बनने से पहले ही बिक जाते हैं, उन्हें ऑफ-प्लान कहते हैं। यह बाजार का तीन-चौथाई हिस्सा है। इसी में मार्च में 13 फीसदी की गिरावट आई। BlackBrick के संस्थापक मैथ्यू बेट कहते हैं कि यह बाजार सबसे ज्यादा जोखिम भरा है, क्योंकि इसमें विदेशी खरीदारों को दुबई के भविष्य पर दांव लगाना होता है। 2009 में भी इसी ऑफ-प्लान बाजार के धराशायी होने से दुबई दिवालियेपन के कगार तक पहुंच गया था।

अमीर अरब लंदन और मोनाको की तरफ भाग रहे

लंदन, मोनाको और मार्बेला के रियल एस्टेट एजेंट बता रहे हैं कि मिडिल ईस्ट के अमीर लोग वहां किराए पर रहने या खरीदने के लिए घर ढूंढ रहे हैं। UAE की 85 फीसदी से ज्यादा आबादी विदेशी है। जब ये लोग घबराते हैं, तो उनके पास जाने की और जगहें हैं।

डेवलपर्स दे रहे छूट

Emaar, Azizi और Danube जैसी कंपनियों ने नए प्रोजेक्ट लाना बंद नहीं किया है। कुछ कंपनियां खरीदारों को लुभाने के लिए कम अग्रिम भुगतान जैसी सुविधाएं दे रही हैं। Samana Developers के CEO इमरान फारूक कहते हैं कि बिक्री धीमी जरूर हुई है, लेकिन रुकी नहीं है। UAE के साथ-साथ भारत और मिस्र के खरीदार भी आ रहे हैं। मार्च का रुझान अप्रैल में भी जारी रह सकता है। अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद रहा, तो निर्माण सामग्री महंगी होने से डेवलपर्स की मुश्किलें और बढ़ेंगी।