7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राकेश झुनझुनवाला एक बार फिर एयरलाइन में करेंगे निवेश, इस कंपनी का नाम सामने आया

नई लो कॉस्ट एयरलाइन वेंचर में 35 मिलियन डॉलर यानी 260.7 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
rakesh jhunjhunwala

rakesh jhunjhunwala

नई दिल्ली। शेयर बाजार के बिग बुली कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला एक बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। ऐसी सूचना है कि वे एक नई लो कॉस्ट एयरलाइन वेंचर में 35 मिलियन डॉलर यानी 260.7 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोग रहें सतर्क, इन पांच गलतियों के कारण अटक सकता है पीएफ का पैसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसी जानकारी मिल रही है कि नई एयरलाइन का काम जेट एयरवेज (Jet Airways) के CEO विनय दुबे (Vinay Dube) समेत अनुभवी एविएशन प्रोफेशनल्स द्वारा देखा जाएगा। विनय दुबे की झुनझुनवाला और एक विदेशी निवेशक के साथ शुरूआती बातचीत जारी है। नई एयरलाइन में झुनझुनवाला की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

NOC मिलने का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन को अस्थायी रूप से "Akasa" नाम दिया गया है। इसका अर्थ है आकाश और इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार "उड्डयन मंत्रालय की NOC सिर्फ पहली मंजूरी है। आगे के लिए टीम को एक फर्म बिजनेस प्लान लाना होगा। इसके लिए उसे बड़े फंड की आवश्यकता है। अगले साल के मध्य तक एयरलाइन शुरू करने की योजना है।

पहले भी विमानन उद्योग में छोटे दांव लगाए हैं

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण विमानन उद्योग (Aviation Industry) को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, झुनझुनवाला लोकल एंटरप्रेन्योर्स पर अपने दांव के लिए जाने जाते हैं। वे इससे पहले भी विमानन उद्योग में छोटे दांव लगा चुके हैं। उनके पास SpiceJet में एक प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी भी थी। Jet Airways में भी एक प्रतिशत स्टेक थे। इसे 2019 में बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने माना, पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोग हो रहे हैं परेशान, दिया यह समाधान

तीसरी लहर नहीं आने वाली है: झुनझुनवाला

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में झुनझुनवाला ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें नहीं लगता कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आएगी। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर की भविष्यवाणी किसी ने नहीं की थी। अब हर कोई तीसरी लहर को लेकर अपनी बात रख रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वैक्सीनेशन अभियान जारी है उन्हें नहीं लगता कि तीसरी लहर आने वाली है। इसके साथ ही, आने वाले समय अर्थव्यवस्था में बेहतर उछाल देखने को मिलेगा।