24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SEBI ने आशीष चौहान को अगले NSE हेड के रूप में दी मंजूरी, जानें कौन हैं ये

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के एमडी आशीष कुमार चौहान को NSE के MD और सीईओ विक्रम लिमये की जगह लेने के लिए SEBI ने मंजूरी दे दी है। जानिए कौन हैं ये और कैसे रहा है NSE से पहले भी इनका कनेक्शन...

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 17, 2022

SEBI approves Ashish Chauhan as the next NSE head, know about him

SEBI approves Ashish Chauhan as the next NSE head, know about him

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने आशीष कुमार चौहान के नाम को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हेड के रूप में मंजूरी दे दी है। अब वो एमडी और सीईओ विक्रम लिमये की जगह लेंगे। NSE में लिमये का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो गया था। लिमये को चित्रा रामकृष्ण के बाद वर्ष 2017 में नियुक्त किया गया था। इस दौरान कंपनी ने सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज के रूप में खुद को मजबूत किया है। अब उनकी जगह आशीष कुमार चौहान लेंगे जो फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के वर्तमान एमडी और सीईओ हैं।

NSE फिलहाल एक नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति होने तक चार सदस्यीय कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये चारों सदस्य एक्सचेंज के ही हैं। एमडी की नियुक्ति के बाद ये कमेटी भंग कर दी जाएगी। अब सेबी की मंजूरी के बाद 18 जुलाई को औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कौन हैं आशीष कुमार चौहान ?
आशीष कुमार चौहान ने अपने करियर की शुरुआत IDBI में एक बैंकर के तौर पर की थी। वो साउथ एशियाई फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज में काम कर चुके हैं। वो UN, WFE, कॉमनवेल्थ जैसे कई संगठनों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट के तौर पर जाते रहे हैं। इसके अलावा वो राजस्व मंत्रालय, MSME मंत्रालय, CBDT, RBI और SEBI में भी सदस्य रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उन्होंने जो योगदान दिया है उसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े- आम आदमी पर GST का बोझ : कल से ये सामान और सेवाएं हो जाएंगी महंगी, देखिए पूरी लिस्ट

मोबाइल स्टॉक ट्रेडिंग के जनक हैं आशीष चौहान
आशीष कुमार चौहान पिछले 10 वर्षों से BSE की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें मोबाइल स्टॉक ट्रेडिंग का जनक कहा जाता है और BSE के राजस्व में आए सुधार का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

NSE फाउन्डर सदस्यों में से एक
BSE के पद पर रहते हुए उन्होंने NSE के एमडी और सीईओ के पद के लिए आवेदन दिया था। वो NSE फाउन्डर सदस्यों में से एक हैं। वर्ष 1992-2000 के बीच वो इसमें काम भी कर चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2009 में वो BSE के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव बने थे। इसके बाद 2012 में उन्हें इसका सीईओ नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े- YES Bank के ग्राहकों को झटका! समय से पहले FD तोड़ने पर बढ़ाया जुर्माना, देनी पड़ेगी इतनी पेनाल्टी