1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market: मेटल और ऑटो शेयरों में उछाल से 83,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, इन स्टॉक्स में है सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 83,000 के पार जा पहुंचा। हालांकि, आईटी शेयरों में गिरावट दिखी।

2 min read
Google source verification
Share Market News Today

भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। (PC: ANI)

भूराजनैतिक तनाव में कमी आने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में निवेशकों का कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ है। भारतीय शेयर बाजार भी आज गुरुवार को हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 127 अंक की बढ़त लेकर 82,882.92 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 360 अंक बढ़कर 83,135 पर जा पहुंचा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.15 फीसदी या 38.20 अंक की बढ़त के साथ 25,290 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स के इन शेयरों में दिख रही तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीईएल और भारती एयरटेल में देखने को मिली। इसके अलावा, जोमैटो, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, मारुति, टाटा मोटर्स, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचयूएल, एशियन पेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, रिलायंस और ट्रेंट के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। वहीं, एसबीआई, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

NSE के ये शेयर सबसे अधिक उछले

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, IND-SWIFT LIMITED के शेयर में 19.95 फीसदी, ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयर में 11 फीसदी, प्रभा एनर्जी के शेयर में 8 फीसदी और एबीएम इंटरनेशनल के शेयर में 8.78 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सेक्टरोल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो में 0.27 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.21 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.92 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.07 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.37 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.47 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.37 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.47 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.32 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.26 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.01 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.12 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.80 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Story Loader