
शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज करीब 500 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 900 अंक टूटकर 75,900 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।
पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स करीब 3000 अंक टूट चुका है। इससे निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.03 फीसदी या 247 अंक की गिरावट के साथ 23,619 पर ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ट्रेंट, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, टाइटन और कोटक बैंक में देखने को मिली। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचयूएल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस, सनफार्मा, बीईएल और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, रिलायंस, एयरटेल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी देखी जा रही है।
ऑटो शेयरों में आज गुरुवार को भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.29 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.28 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.47 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.52 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.42 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.86 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.16 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.48 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.57 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.98 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.87 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.11 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ एक सूचकांक निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।
Published on:
12 Mar 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
