कई भारतीय स्टार्टअप्स पर पड़ेगा असर
सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने का असर भारत पर भी पड़ने वाला है। इसकी वजह है भारत के कई स्टार्टअप्स में सिलिकॉन वैली बैंक का पैसा लगा होना। रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 20 स्टार्टअप्स में सिलिकॉन वैली बैंक का पैसा लगा हुआ है। सिलिकॉन वैली बैंक पर संकट पिछले कुछ समय से चल रहा है, पर इसके बावजूद ये भारतीय स्टार्टअप्स अपने फंड्स को ट्रांसफर नहीं कर पाएं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा अमरीकी बैंक अवेलेबल नहीं था जो उन्हें बैक कर सके।
रिपोर्ट के अनुसार भारत के लगभग सभी प्रमुख SaaS (oftware as a Service) स्टार्टअप्स में सिलिकॉन वैली बैंक का पैसा लगा हुआ था। ऐसे में सिलिकॉन वैली बैंक के अब बंद होने से इन सभी स्टार्टअप्स के काम पर गहरा असर पड़ने वाला है। इससे इन स्टार्टअप्स की फंडिंग के साथ ही ऑपरेशनल प्रोसेस भी प्रभावित होगी।