आज के इस समय में सोशल मीडिया (Social Media) का काफी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। पिछले एक दशक में सोशल मीडिया का लोगों में क्रेज़ तेज़ी से बढ़ा है। यूँ तो इंटरनेट पर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं, पर इनमें से कुछ प्लेटफॉर्म्स को काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। कुछ कंपनियाँ तो ऐसी भी हैं जिनके अधिकार में एक से ज़्यादा सोशल मीडिया नेटवर्क भी आते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है मेटा (Meta), जो दुनियाभर में काफी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पेरेंट कंपनी भी है। मैसेंजर सर्विस व्हॉट्सऐप (WhatsApp) भी मेटा की ही सर्विस है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मेटा कुछ बड़ा प्लान कर रही है।