सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदे अब एलन मस्क (Elon Musk) को 4 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर को एलन ने 27 अक्टूबर, 2022 को 44 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया था। ट्विटर का टेकओवर करते ही एलन ने एक बात साफ कर दी थी कि उनकी लीडरशिप में ट्विटर में कई नए बदलाव किए जाएंगे। एलन के ट्विटर को खरीदने के बाद से ही अब तक इसमें कई बड़े बदलाव किए जा चुके हैं और ये आगे भी जारी रहेंगे। हाल ही में ट्विटर की एक पॉलिसी में बड़े बदलाव के बारे में एलन ने जानकारी दी है।