1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सरकारी बॉन्ड पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न, 8 साल में निवेशक बने 200% अमीर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2016-17 सीरीज IV की अंतिम मोचन दर की घोषणा की है, जो आज यानी 17 मार्च, 2025 को देय है। इसे मार्च 2017 में जारी किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Mar 2025, 4:47 PM IST

Sovereign Gold Bond made investors almost 200 percent richer in 8 years

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2016-17 सीरीज IV और 2019-20 सीरीज IV में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अंतिम रिडेम्प्शन मूल्य का ऐलान कर दिया है। सोने की आसमान छूती कीमतों के कारण निवेशकों की संपत्ति रिडेम्प्शन पर करीब 3 गुना बढ़ सकती है।

मिलेगा 193 प्रतिशत रिटर्न

फरवरी 2017 में 2,943 रुपये प्रति ग्राम पर जारी किए गए 2016-17 सीरीज IV बॉन्ड अब 8,624 रुपये प्रति ग्राम पर रिडीम किए जाएंगे। इससे 193 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। इसी तरह, सितंबर 2019 में इसी मूल्य पर जारी किए गए 2019-20 सीरीज IV में निवेशक 8,634 रुपये प्रति ग्राम पर समय से पहले बॉन्ड रिडीम कर सकते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित इस वर्ष 10 मार्च से 13 मार्च के बीच 999 शुद्धता वाले सोने के औसत समापन मूल्य के आधार पर दोनों सीरीज के लिए 17 मार्च को निर्धारित किया गया है।

कैसे की जाती है मूल्य की गणना

इस बॉन्ड सीरीज के लिए IBJA ने 11, 12 और 13 मार्च, 2025 से सोने की दरों का उपयोग करके मूल्य की गणना की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की परिपक्वता अवधि आठ वर्ष है, लेकिन निवेशक पांच वर्ष बाद, केवल ब्याज की राशि निकाल सकते है। एसजीबी सीरीज IV 2019-20 के लिए, सबसे पहले रिडेम्प्शन की तारीख 17 मार्च, 2025 है।

यह भी पढ़ें- Gold Investment Tips: सोना खरीदते समय बरते सावधानी, बड़े काम के हैं ये 10 टिप्स

रिडेम्प्शन प्रक्रिया

समय से पहले बॉन्ड को रिडीम करने के लिए निवेशकों को अपने बैंक, SHCIL कार्यालय, डाकघर या एजेंट के पास ब्याज भुगतान की तारीख से 30 दिन पहले एक अनुरोध प्रस्तुत करना होगा। अनुरोध को सफलतापूर्वक संसाधित करने के लिए 17 मार्च से कम से कम एक दिन पहले किया जाना चाहिए। स्वीकृत होने के बाद राशि सीधे निवेशक के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी जो SGB आवेदन से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें- दुबई में क्यों मिलता है भारत से सस्ता Gold, जानिए कस्टम ड्यूटी दिए बिना कितना ला सकते हैं?

समय से पहले रिडेम्प्शन के लाभ

समय से पहले रिडेम्प्शन निवेशकों को पूर्ण परिपक्वता अवधि की प्रतीक्षा करने के बजाय जल्दी अपनी राशि प्राप्त कर सकते है। यह उन्हें अपने निवेश को सुरक्षित रखते हुए उच्च सोने की कीमतों का लाभ उठाने की भी अनुमति देता है। चूंकि सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, इसलिए अब बाहर निकलना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।