1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market: ऑटो और IT स्टॉक्स में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 550 पॉइंट ऊपर, जानिए बाजार का हाल

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा है। ऑटो और आईटी शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 29, 2026

StocK Market

शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज अच्छी-खासी बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.76 फीसदी या 581 अंक की बढ़त के साथ 77,460 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.73 फीसदी या 175 अंक की बढ़त के साथ 24,169 पर ट्रेड करता दिखा।

ऑटो और IT शेयर उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.53 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.75 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 1.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स में भी बढ़त देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.17 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.75 फीसदी की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हर निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और इन्फोसिस में देखने को मिली। इसके अलावा, एयरटेल, रिलायंस, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, बीईएल, एचयूएल, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, सनफार्मा, टाइटन, एसबीआई, एचडीएसी बैंक और बजाज फाइनेंस भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर टाटा स्टील, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

कच्चे तेल में मामूली गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल WTI 0.56 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 99.37 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 111.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग