23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी जारी है गिरावट, सेंसेक्स 300 पॉइंट टूटा, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक बिकवाली

Share Market News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल के 96 डॉलर पर पहुंचने से मार्केट में निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है। यही कारण है कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान पर हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 23, 2026

Stock Market

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। (PC: AI)

Stock Market on 23rd July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज यह 240 अंक की गिरावट के साथ 76,515.10 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 38 मिनट पर यह 0.41 फीसदी या 316 अंक की गिरावट के साथ 76,438 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.35 फीसदी या 83 अंक की गिरावट के साथ 23,914 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.21 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.85 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.35 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.72 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.18 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 पैक के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

कंपनीशेयर प्राइस (सुबह 10 बजे)प्रतिशत बदलाव
डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज1,150.10-2.76%
नेस्ले इंडिया1,457.70-2.40%
अडानी एंटरप्राइजेज3,087.40-1.92%
टाटा स्टील184.81-0.92%
इंफोसिस1,042.80-0.88%
एनटीपीसी347.60-0.83%
एचडीएफसी बैंक746.90-0.83%
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस548.55-0.82%
अडानी पोर्ट्स1,804.50-0.82%
मारुति सुजुकी इंडिया13,446.00-0.73%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,876.00-0.69%
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज1,931.00-0.62%
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,143.20-0.53%
सिप्ला1,407.60-0.53%
टाटा मोटर्स326.00-0.52%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल)404.65-0.52%

निफ्टी नेक्स्ट 50 के ये शेयर सबसे अधिक टूटे

कंपनीशेयर प्राइस (सुबह 10 बजे)प्रतिशत बदलाव
अडानी ग्रीन एनर्जी1,410.40-4.20%
टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स4,958.00-1.50%
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस1,703.00-1.24%
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज5,418.00-1.23%
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)3,941.90-1.02%
जायडस लाइफसाइंसेज1,115.30-0.98%
अंबुजा सीमेंट्स426.85-0.92%
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस905.10-0.85%
टाटा कैपिटल344.65-0.78%
डिवीज लैबोरेट्रीज7,335.00-0.70%
गेल (इंडिया)171.82-0.69%
अडानी पावर215.53-0.65%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया169.56-0.63%
डीएलएफ647.40-0.63%

क्यों गिर रहा बाजार?

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है। इससे एक बार फिर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। नतीजतन क्रूड ऑयल के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.92 फीसदी या 1.81 डॉलर की बढ़त के साथ 95.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 1.42 फीसदी या 1.23 डॉलर की बढ़त के साथ 88.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। क्रूड ऑयल की उच्च कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर डालती हैं। यही कारण है कि निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)