
आईटी और ऑटो शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Top Gainers & Losers Today: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर बीएसई सेंसेक्स 1.21 फीसदी या 929 अंक की बढ़त के साथ 77,816 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.12 फीसदी या 266 अंक की बढ़त के साथ 24,263 पर ट्रेड करता दिखा। आज सबसे अधिक तेजी ऑटो और आईटी शेयरों में देखी जा रही है। बुधवार दोपहर एनएसई पर ट्रेडेड 3,173 शेयरों में से 2050 शेयर हरे निशान पर, 1014 शेयर लाल निशान पर और 101 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे। आइए जानते हैं कि किन शेयरों में तेजी देखी जा रही है और कौन-से शेयर लुढ़क गए हैं।
Updated on:
29 Apr 2026 12:24 pm
Published on:
29 Apr 2026 12:24 pm
