जून 2021 में Virgin Galactic को अमरीकी एविएशन सेफ्टी रेग्युलेटर से लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की इजाजत मिली थी। उसके बाद रिचर्ड ब्रैनसन सबसे पहले अंतरिक की ऐतिहासिक यात्रा की थी। अब लोगों को स्पेस टूर के लिए उनकी कंपनी 3 तरीके के ऑफर देने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ की उनकी कपंनी के शेयरों के भाव में गुरुवार को पांच फीसदी का इजाफा हो गया। इनमें पहला एक सिंगल सीट, दूसरा मल्टी-सीट पैकेज और तीसरा फुल-फ्लाइट बाय आउट है। अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा के लिए एक सीट की कीमत $450,000 यानी 3.33 करोड़ रुपए है।