
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा जारी किया जाने वाला आधार कार्ड अब एक ऐसा डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसकी जरूरत आज के समय में लगभग हर एक काम के लिए पड़ती है। इसलिए आधार कार्ड पर अंकित जानकारी सही व अपडेट होनी चाहिए।
अगर आधार में जन्मतिथि गलत है, तो इसे ठीक करवा लें। इसे एक बार ही ठीक करवा सकते हैं। इसको ठीक करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाकर अपडेट फॉर्म भरना होगा। जन्मतिथि को अपडेट करवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक इत्यादि में से किसी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
फॉर्म के साथ बायोमेट्रिक डिटेल्स भी ली जाएगी। इसके लिए 50 रुपए की फीस लगती है। इसके बाद क्रहृ स्लिप ले सकते हैं। इससे आप अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। अपडेट हो जाने के बाद आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Published on:
26 Aug 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
