
अब एक घंटे में ही एेसे बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरी प्रक्रिया
नर्इ दिल्ली। अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लंबी कतारों व दलालों के चक्कर से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए न तो लंबी लाइन में घंटों खड़े होने की जरूरत है आैर न ही दलालों से लूटने की। दरअसल, अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट टच स्क्रीन के माध्यम से होगा। इसके लिए एटीएम की तर्ज पर है ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टच स्क्रीन कियोस्क लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। अब ट्रासंपोर्ट सर्विसेज को पासपोर्ट आॅफिस की तरह ही आॅर्गेनाइज करने का प्लान है।
अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की होगी नियुक्ति
इस योजना के तहत काम सही गति से हाेता रहा तो अप्रैल 2019 तक यदि आप लाइसेंस टेस्ट पास कर लेते हैं तो मात्र एक घंटे के अंदर आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपको हाथों में होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटर लाइसेंसिंग आॅफिस में लाइसेंस, आरसी वेरिफाइ करने की जानकारी एक नर्इ एजेंसी को दी जाएगी। फिलहाल यह काम डीम्ट्स की देखरेख में होती है। लेकिन अब इसके लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी को नियुक्त किया गया है।
मिलेंगी यह सुविधाएं
नए सिस्टम के तहत आपको लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। जब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए जाएंगे तो अापको एक टोकन दिया जाएगा। साथ ही सभी मोटर लाइसेंसिंग आॅफिस में एक हेल्प डेस्क भी होगा। जब आपको टोकन मिलेगा तभी आपको जानकारी दी जाएगी की आपको किस काउंटर पर जाना है। साथ ही टीवी स्क्रीन पर टोकन नंबर भी दिया जाएगा।
चार भाषाआें में होगा टेस्ट
लर्निंग लाइसें बनवाने के लिए आपको टच स्क्रीन पर एक टेस्ट देना होगा। महिलाआें की सुविधा का ख्याल रखते हुए उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था भी की जाएगी। मौजूदा समय में यह टेस्ट हिन्दी व इंग्लिश में ही हाेता है लेकिन इसे अब पंजाबी व उर्दू में इस टेस्ट के लिए तैयारी किया जा रहा है। यदि एेसा हाेता है तो अब चार भाषाआें में टेस्ट लिया जाएगा।
Published on:
26 Nov 2018 04:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबिजनेस यूटिलिटी न्यूज
कारोबार
ट्रेंडिंग
