घर बैठे मात्र 50 रुपए में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली में शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार की योजना के तहत आपको एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा। इसके बाद आपके घर एक मोबाइल सहायक आएगा। यह मोबाइल सहायक आपसे ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म भरवाएगा और जरूरी कागजात स्कैन अपलोड करेगा। इसके बाद आपको ड्राइविंग टेस्ट देना होगा, जिसकी तारीख मोबाइल सहायक आपको दिलवाएगा। आप अपनी पसंद के अनुसार टेस्ट की तारीख तय कर सकते हैं। टेस्ट पास होने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस 15 दिन के अंदर अापके घर पहुंच जाएगा।