5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है सस्ता एलपीजी खरीदने का आसान तरीका, नर्इ बढ़ोतरी से नहीं पड़ेगा कोर्इ फर्क

। बीते 10 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो बार बढ़ोतरी की गर्इ है। गत शुक्रवार को सरकार ने एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
LPG

ये है सस्ता एलपीजी खरीदने का आसान तरीका, नर्इ बढ़ोतरी से नहीं पड़ेगा कोर्इ फर्क

नर्इ दिल्ली। एक तरफ देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती से आम जनता को राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को रूलाने की अगली बारी एलपीजी गैस सिलेंडरों की आ गर्इ है। बीते 10 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो बार बढ़ोतरी की गर्इ है। गत शुक्रवार को सरकार ने एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दिया है। इसके पहले 1 नवबंर को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ाेतरी की गर्इ थी।


क्यों बढ़ाए गए दाम

गत शुक्रवार को तेल मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले कमीशन में बढ़ोतरी के फैसले के बाद एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में यह इजाफा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद अब आपको 14.2 किलोग्राम वाले सब्सिडि सिलेंडरों के लिए 507.42 रुपए हो गया है। यह भाव राजधानी दिल्ली के लिए है। मुंबर्इ में एक सिलेंडर का नया भाव 505.05 रुपए, चेन्नर्इ में 495.39 रुपए व कोलकाता में 505.05 रुपए हो गया है। गौरतलब है कि तेल तेल मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर पर दिए जाने वाले कमीशन को 48.89 रुपए से बढ़ाकर 50.58 रुपए किया गया है। जबकि 5 किलोग्राम वाले प्रति सिलेंडर पर यह कमीशन 24.20 रुपए से बढ़ाकर 25.29 रुपए कर दिया गया है। 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर डीलर को 20.50 रुपए देना होता है।


कैसे मिलेगा सस्ता एलपीजी

लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद भी आपके पास सस्ते में एलपीजी सिलेंडर खरीदने को बेहद ही आसान तरीका है। दरअसल, सरकार ने दूसरी एलपीजी सिलेंडरों के भाव में बढ़ोतरी डिस्ट्रीब्यूटर के कमीशन में बढ़ोतरी की वजह से किया है। एेसे में यदि आप सीधे डीस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर उठाते हैं तो आपको यह चार्ज नहीं देना होगा।