3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ford की दमदार एसयूवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान फर्राटे भरती आई नजर, Fortuner को मिल सकती है कड़ी टक्कर

फोर्ड एंडेवर भारतीय बाजार में सबसे अच्छी लैडर-फ्रेम एसयूवी में से एक थी, जिसकी कीमत 30 से 37 लाख एक्स-शोरूम के बीच तय की गई।

2 min read
Google source verification
ford_everest-amp.jpg

Ford Endeavour/ Everest

भारत मे फोर्ड एंडेवर एक दमदार एसयूवी के रूप में प्रसिद्व है, वहीं नई पीढ़ी की फोर्ड एवरेस्ट ( जो कई बाजारों में एंडेवर के नाम से प्रसिद्व है) की वैश्विक शुरुआत इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में होगी। जिसकी टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई है। बता दें, अपने प्रीमियर से पहले ही 2022 फोर्ड एंडेवर को संयुक्त राज्य अमेरिका में देखा गया है, और यह कई मायनों में कंपनी के रेंजर पिकअप ट्रक पर बेस्ड लग रही है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि यह रेंजर के समान बॉडी-ऑन-फ्रेम पर तैयार है, और इसमें बाहरी और आंतरिक रूप से पूरी तरह से नया डिज़ाइन दिया गया है। इसके फ्रंट स्टाइल में सी-आकार के हेडलैम्प्स, दोबारा से तैयार किया गया ग्रिल सेक्शन, सेंट्रल इनलेट और रेंजर की तरह एक नए फॉग लैंप हाउसिंग शामिल है।



इंजन को लेकर क्या है अपडेट


फिलहाल इस कार के पावरट्रेन विकल्प को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है, कि पिकअप ट्रक रेंजर 2.3-लीटर इकोबूस्ट चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और तीन डीजल इंजन सिंगल-टर्बो 2.0-लीटर, ट्विन-टर्बो 2.0-लीटर और V6 3.0-लीटर के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों से लैस है। ऐसे में कहा जा सकता है, कि 2022 फोर्ड एंडेवर में बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए बेहतर तकनीकी सहायक के साथ मकैनिकल बदलाव किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च, स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 20,000 रुपये ज्यादा है कीमत


भारत में इस एसयूवी पर क्या है अपडेट


फोर्ड एंडेवर भारतीय बाजार में सबसे अच्छी लैडर-फ्रेम एसयूवी में से एक थी, जिसकी कीमत 30 से 37 लाख एक्स-शोरूम के बीच तय की गई थी। अफसोस की बात है कि अब इस कार को भारत में खरीदना असंभव है, क्योंकि फोर्ड इंडिया ने भारतीय बाजार में बिक्री के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि, एंडेवर अब एक अपडेटेड अवतार में अनावरण के लिए तैयार है।


ये भी पढ़ें : बदल जाएगा SUV बाज़ार! आ रही हैं Hyundai की ये 4 नई कारें, जानिए कब होंगी लॉन्च

वहीं फोर्ड ने पुष्टि की है कि वह भारतीय बाजार में सीबीयू मॉडल के रूप में इसे बेचना जारी रखेगी। इसलिए, यह अनुमान लगाया जाता है कि फोर्ड भारत में एक सीमित-यूनिट आयात नीति के तहत एंडेवर को बेच सकती है, जिसमें (Import Policy) बिना ज्यादा कर के एक निश्चित मात्रा में वाहनों का आयात किया जा सकता है।