2022 Mahindra Scorpio Launch Date : देश की दिग्गज कार मेकर कंपनी महिंद्रा इन दिनों स्कोर्पियो की लॉन्च को लेकर चर्चा में है, कभी इसकी स्पाई इमेज तो कभी इस कार का टीजर लोगों में उत्सुकता बढ़ा रहा है, और अब इन सब के बीच इसकी लांचिंग तारीख का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट की मानें तो नए मॉडल की कीमतों की घोषणा 27 जून 2022 को की जाएगी। फिलहाल, डीलरशिप ने पहले ही अनाधिकारिक रूप से नई स्कोर्पियो की बुकिंग शुरू कर दी हैं।