
2022 Maruti Baleno
2022 Maruti Baleno : देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग बलेनो के नए टीजर को जारी किया हैं। वहीं इस कार की महज 11,000 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसे इच्छुक ग्राहक बुक करने के लिए मारुति की वेबसाइट पर जा सकते हैं, या कंपनी के नेक्सा डीलरशिप से इसे बुक कर सकते हैं। नई बलेनो कई बड़े बदलाव के साथ मार्केट में आएगी। जिसकी पुष्टि कई स्पाईशॉट्स में की जा चुकी है। आइए आपको बताते हैं नई बलेनो से जुड़ी कुछ खास जानकारी:
2022 Maruti Baleno वैरिएंट और कलर विकल्प
2022 Baleno के फ्रंट में नया मेश ग्रिल, स्वेप्टबैक प्रोजेक्टर हेडलैंप, नए एलईडी डीआरएल, नए डिजाइन वाले फॉग लैंप हाउसिंग, नए टेलगेट, एल-आकार के एलईडी टेल लैंप को शामिल किया गया है। हालांकि, कार के ओवरऑल प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकता है। मारुति 2022 बलेनो को 7 ट्रिम विकल्पों में लॉन्च करेगी। जिसमें 4 वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल होंगे। वहीं रिपोर्ट बताती है।, कि 2022 बलेनो को 6 कलर विकल्प Luxe Beige, Opulent Red, Celestial Blue, Grandeur Grey, Splendid Silver और Pearl Arctic White में पेश किया जाएगा।
मौजूदा इंजन का मिलेगा विकल्प
नई बलेनो में 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर का उपयोग किया जाएगा, जो वर्तमान में इस हॉट-हैच को भी पावर देती है। बता दें, यह मोटर या तो VVT कॉन्फ़िगरेशन या ड्यूलजेट कॉन्फ़िगरेशन (हल्के हाइब्रिड टेक-पैक के साथ) के साथ उपलब्ध है। मिली जानकारी के मुताबिक 2022 बलेनो पर ट्रांसमिशन विकल्पों में एक स्टैंडर्ड 5-स्पीड एमटी और एक एएमटी शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो वर्तमान में जो CVT गियरबॉक्स अभी ऑफर पर है, उसे बंद कर दिया जाएगा।
कीमत पर अपडेट
लॉन्च के बाद मारुति बलेनो का मुकाबला Hyundai i20, Tata Altroz, Honda Jazz और VW Polo से होगा। वहीं इसकी कीमत के चलते इसका मुकाबला टाटा पंच, रेनो किगर और निसान मैग्नाइट जैसे मॉडलों से भी होगा। मारुति से बलेनो की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि अपडेटेड मॉडल में कई फीचर्स को शामिल किया जाएगा। जिनका असर लागत पर पड़ेगा।
Updated on:
09 Feb 2022 01:37 pm
Published on:
09 Feb 2022 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
